spot_img
spot_img
HomeUttarakhand17 सितंबर 2025 को लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट सुभाष रोड देहरादून में...

17 सितंबर 2025 को लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट सुभाष रोड देहरादून में कृतिम अंगों का वितरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी महोदय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित व्योश्री योजना अंतर्गत (आयु 60 वर्ष से अधिक) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एवं जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से प्रथम चरण में दिनांक 11 सितंबर 2025 को स्थान शिव शक्ति पंचायती मंदिर, नथुवा वाला, देहरादून मे शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 62 वृद्धजनों का पंजीकरण किया गया। सभी चयनित वृद्धजनों को दिनांक 17 सितंबर 2025 को लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट सुभाष रोड देहरादून में कृतिम अंगों का वितरण किया जाएगा। कल दिनांक 12 सितंबर 2025 को ब्रह्मपुरी में भी इसी प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। आज शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शश्री विशाल मौर्य, श्री कुणाल कटारिया, श्री आशुतोष दीक्षित एवं जिला समाज कल्याण विभाग देहरादून से मीनाक्षी उपाध्याय, सहायक समाज कल्याण अधिकारी एवं श्री राजेंद्र उनियाल, डी0 डी0 आर0सी0 से श्री उमेश ग्रोवर और नथुवा वाला की मा0 पार्षद श्रीमती स्वाति डोभाल द्वारा शिविर मे प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular