Sunday, May 31, 2026
HomeUttar Pradesh649 करोड़ की लागत से नारायणी नदी पर भैसहां-शिवपुर पुल को मंजूरी

649 करोड़ की लागत से नारायणी नदी पर भैसहां-शिवपुर पुल को मंजूरी

649 करोड़ की लागत से नारायणी नदी पर भैसहां-शिवपुर पुल को मंजूरी

विधायक विवेकानंद पाण्डेय की ऐतिहासिक पहल

कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्रवासियों को नारायणी नदी पर पक्का पुल मिलने जा रहा है। भैसहां से शिवपुर के बीच 649 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल के निर्माण को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है।

वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा करवाने का श्रेय क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जाता है, जिन्होंने इस परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यक्तिगत अनुरोध किया था।

– Advertisement –

– Advertisement –

विधायक ने कहा

विधायक ने बताया कि यह पुल न केवल कुशीनगर और महराजगंज जनपदों को जोड़ने का काम करेगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। अब तक ग्रामीणों को नदी पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जो अब इतिहास बन जाएगा।

ब्रिज कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की गोरखपुर इकाई ने मिट्टी परीक्षण पूरा कर लिया है और उपयुक्त स्थल का चयन भी कर लिया गया है। पुल की कुल लंबाई 4.5 किलोमीटर होगी, जिसमें भैसहां की ओर 1.5 किमी और शिवपुर की ओर 2.1 किमी का रीच बनाया जाएगा।

इस उपलब्धि की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल है। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता आलोक तिवारी, गोलू गुप्ता, मनोज जायसवाल सहित कई ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular