spot_img
spot_img
HomeSportsबॉक्सिंग का पावर सेंटर बन रहा उत्तराखंड : रेखा आर्या

बॉक्सिंग का पावर सेंटर बन रहा उत्तराखंड : रेखा आर्या

राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

पदक विजेताओं को मिलेगा सरकार नौकरियों में चार फ़ीसदी आरक्षण

देहरादून: प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कुल 170 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

खेल विभाग और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के बाद प्रदेश में यह ऐसी पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है जिसके पदक विजेता इस आरक्षण लाभ के दायरे में आएंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड बहुत तेजी से बॉक्सिंग का पावर सेंटर बन रहा है और 38 वें राष्ट्रीय खेलों में भी प्रदेश के बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा जिस तरह उत्तर पूर्व के राज्यों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर निकलते रहे हैं ठीक वैसे ही अब उत्तराखंड के खिलाड़ी भी दुनिया में चमक बिखरने लगे हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश को खेल भूमि बनने के शिखर तक पहुंचाने के लिए जरूरी है कि यहां हर घर से एक चैंपियन पैदा हो, हमें ऐसी खेल संस्कृति विकसित करने में जुटना होगा।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बीते दिनों विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और उनके कोचों को भी सम्मानित किया। शाम के समय प्रतियोगिता के शुरुआती दौर के मुकाबले खेले गए और यह प्रतियोगिता 9 जून तक आयोजित होगी।

इस अवसर पर खेल उपनिदेशक संजीव पौरी, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव गोपाल सिंह खोलिया, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मेद्र भट्ट, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।

कराटे प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार शाम को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में चल रहे कराटे के राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से यहां मिल रही सुविधाओं और कोचिंग के बारे में जानकारी हासिल की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular