spot_img
spot_img
HomeUttarakhandमाननीय राज्यमंत्री श्रीमती गीता रावत, अध्यक्षा, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की अध्यक्षता...

माननीय राज्यमंत्री श्रीमती गीता रावत, अध्यक्षा, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की अध्यक्षता में विभागीय परिचय बैठक कार्यालय अपर श्रमायुक्त उत्तराखण्ड, देहरादून में आयोजित की गयी।

माननीय राज्यमंत्री श्रीमती गीता रावत, अध्यक्षा, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की अध्यक्षता में विभागीय परिचय बैठक कार्यालय अपर श्रमायुक्त उत्तराखण्ड, देहरादून में आयोजित की गयी। बैठक में कार्यस्थल पर महिला कर्मकारों के यौन उत्पीड़न के संबंध में वाणिज्यिक / औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं राजकीय कार्यालयों में गठित आंतरिक शिकायत समितियों के प्रावधानों पर चर्चा की गयी। श्रीमती रावत द्वारा कार्यस्थलों पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के अतिरिक्त महिला कर्मकारों के हितों के संबंध में प्रचलित श्रम अधिनियमों के प्रावधानों पर उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए वाणिज्यिक / औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मकारों के संबंध में श्रम अधिनियमों के उल्लघनों से जुडे प्रकरणो पर भी विचार विमर्श किया गया। –

बैठक में श्री अनिल पेटवाल, अपर श्रमायुक्त, (प्रभारी) उत्तराखण्ड, श्रीमती मधु नेगी चौहान, उप श्रमायुक्त देहरादून, श्री यू०सी०राय, उप श्रमायुक्त हल्द्वानी (मुख्यालय), श्री के०के० गुप्ता, उप श्रमायुक्त ऊधमसिंह नगर, श्री दीपक कुमार, सहायक श्रम आयुक्त देहरादून एवं अन्य सभी जिलों के सहायक श्रम आयुक्त व श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular