spot_img
spot_img
HomeUttarakhandधूमधाम से मनाया गया भारत स्काउट और गाइड का 75वां स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया भारत स्काउट और गाइड का 75वां स्थापना दिवस

सीएम धामी को फ्लैग स्टिकर लगाकर अलंकृत किया

देहरादून: भारत स्काउट एंड गाइड उत्तराखंड के द्वारा संगठन के 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग स्टिकर लगाकर अलंकृत किया गया।

संगठन की प्रादेशिक मुख्य आयुक्त सीमा जौनसारी ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2024 से 7 नवंबर 2025 तक राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। इस उपलक्ष पर विशेष फ्लैग राष्ट्रीय, राज्य और जनपद स्तर के गणमान्य व्यक्तियों को भेंट किए जा रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल में प्रादेशिक सचिव रविंद्र मोहन काला, प्रशासनिक अधिकारी बीएस रावत, अजय शेखर बहुगुणा एवं राहुल रतूड़ी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular