spot_img
spot_img
HomeUttarakhandवरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का हरिद्वार में अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल का हरिद्वार में अंतिम संस्कार

सीएम धामी ने दिवंगत जुयाल के आवास पर दी श्रद्धांजलि

विभिन्न संगठनों ने दी भावभीनी विदाई

हरिद्वार/देहरादून: वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गयी। रविवार को सैकड़ों लोगों ने हरिद्वार में हुये अन्तिम संस्कार में शामिल होकर अंतिम विदाई दी।इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश जुयाल के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार और संपादक रहे दिनेश जुयाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और इस असीम दुःख को सहन करने के लिए धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

दिवंगत पत्रकार दिनेश जुयाल को अंतिम विदाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी , कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना , आन्दोलनकारी प्रदीप कुकरेती,व मीडिया जगत के अनेक पत्रकारों ने उनके आवास राजीव जुयाल मार्ग ब्राह्मणवाला पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। सीएम ने दिवंगत दिनेश जुयाल के बड़े भाई ए पी जुयाल, धर्म पत्नी रजनी जुयाल,ज्येष्ठ पुत्र विशाल जुयाल,कनिष्ठ पुत्र भरत जुयाल से मुलाकात कर दुख प्रकट करते हुए उनको सांत्वना दी।

भाजपा नेता प्रकाश सुमन ध्यानी, राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, संयुक्त सचिव संजय टोलिया,वरिष्ठ पत्रकार निशीथ जोशी, नवीन थलेडी,अविकल थपलियाल,गुणानंद जखमोला,उमेश तिवारी,भास्कर, जगमोहन रौतेला, मालती हलधर मनीष ओली, अन्थवाल,गिरधर शर्मा,विनोद मुसान,संतोष चमोली,चांद मोहम्मद,अर्जुन सिंह बिष्ट,वीरेंद्र भारद्वाज,गंगा उनियाल,जितेंद्र नेगी,रवि नेगी समेत अनेक पत्रकार व विभिन्न दलों के नेता दिवंगत दिनेश जुयाल की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular