spot_img
spot_img
HomeUttarakhandदेहरादून में बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूट की कोशिश, सीसीटीवी में कैद...

देहरादून में बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूट की कोशिश, सीसीटीवी में कैद नकाबपोश

देहरादून: थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत बड़ोवाला में आज घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकल रहे एक बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की गई. बुजुर्ग के शोर मचाने के बाद आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. लोगों को आता देखकर बदमाश फरार हो गए. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

बड़ोवाला निवासी बुजुर्ग शमशेर सिंह आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकल ही रहे थे,तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की. शोर मचाने पर बुजुर्ग की पत्नी बाहर आ गई. आसपास के घरों से भी लोग अपने घरों से बाहर आ गए. लोगों को आते हुए देख कर तीनों बदमाश फरार हो गए. पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही थाना सहसपुर पुलिस ने मौके पर पहुंची.

जिसके बाद पुलिस ने घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज लेते हुए आसपास जांच पड़ताल की. थाना सहसपुर प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया पीड़ित शमशेर सिंह की तहरीर के आधार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही पीड़ित के घर से सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लेकर बदमाशों का स्कैच तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular