spot_img
spot_img
HomeUttarakhandराज्य के औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य...

राज्य के औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में खुलें भारतीय मानक ब्यूरो की प्रयोगशालाएं : रेखा आर्या

दिल्ली: शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय मानक ब्यूरो की गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई जिसमें उत्तराखंड की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया।

दिल्ली के कृषि भवन में आयोजित की गई इस बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कॉउन्सिल को सुझाव देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के औद्योगिक क्षेत्रों में कारखानों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए इस क्षेत्र में भारतीय मानक ब्यूरो की प्रयोगशालाएं खोली जा सकती हैं। इन प्रयोगशालाओं को देहरादून के सेलाकुई, हरिद्वार तथा ऊधमसिंहनगर के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित किया जा सकता है, जिससे राज्य के उद्योगों को परीक्षण एवं जांच हेतु दिल्ली जाने से राहत मिलेगी तथा स्थानीय रोजगार का भी सृजन होगा।

क्या कार्य करती है गवर्निंग काउंसिल ?

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार के अन्तर्गत भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा औद्योगिक उत्पादों की गुणवत्ता एवं मानकों पर प्रशासनिक नियंत्रण रखे जाने हेतु गवर्निंग काउंसिल (जी०सी०) का गठन किया गया है। गवर्निंग काउंसिल में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या सदस्य के रूप में नामित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular