spot_img
spot_img
HomeUttarakhandशीर्षक को अधिक प्रभावी बनाएं गौचर में पहली बार पंजीकृत प्रेस क्लब...

शीर्षक को अधिक प्रभावी बनाएं गौचर में पहली बार पंजीकृत प्रेस क्लब का आगाज, कार्यालय का शुभारंभ; भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन

जनपद चमोली के गौचर में पहली बार पंजीकृत हुई प्रेस क्लब के कार्यालय का शुभारंभ व पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने प्रेस क्लब के लिए जमीन उपलब्ध कराने का भी आस्वासन दिया।
दरअसल पिछले एक साल पहले गौचर में प्रेस क्लब का गठन किया गया था। जिसका पंजीकरण कर लिया गया है। क्लब के कार्यालय के लिए पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी द्वारा एक कक्ष उपलब्ध कराया गया। जिसका बुधवार को पालिकाध्यक्ष द्वारा रीबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात पालिका सभागार में क्लब के संरक्षण चन्द्रवीर गायत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल द्वारा क्लब के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मेरे कार्यकाल में गौचर प्रेस क्लब का गठन हुआ है। उन्होंने कहा कि समय आने पर गौचर प्रेस क्लब के लिए प्रशासन के साथ मिलकर भवन हेतु जमीन उपलब्ध कराने में पूरी मदद की जाएगी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने कहा कि पत्रकार शासन प्रशासन के आंख कान होते हैं उनके सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने पत्रकारों को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि गौचर में प्रेस क्लब का गठन होने से गौचर की पहचान जनपद में ही नहीं बल्कि देश प्रदेश में भी होगी। रानी गढ़ गौरव सैनिक संगठन के अध्यक्ष बीरपाल नेगी ने भी प्रेस क्लब के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की। लोक कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार कहा प्रेस क्लब के कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर वे अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल ने कहा कि गौचर के पत्रकार जर्नलिज्म के क्षेत्र में सुपर स्टार बनेंगे ऐसी मेरी कामना है। प्रेस क्लब की टीम पी आर बनकर ग्लोबल के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी। प्रेस क्लब के मुख्य सलाहकार दिग्पाल गुसाईं ने गौचर प्रेस क्लब की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों को मधुर व्यवहार से अलग पहचान बनानी होगी उनका कहना था पद बड़ा नहीं होता बल्कि उसका व्यवहार उसकी पहचान बनाता है। अंत में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में क्लब के संरक्षक चंद्रबीर गायत्री ने कहा कि गौचर प्रेस क्लब को देहरादून के प्रेस क्लब से संबंध किया जाएगा ताकि देहरादून के क्लब की जैसी सुविधाएं गौचर को भी मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन डी डी न्यूज के पत्रकार भानू प्रकाश नेगी ने किया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह असवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एल पी लखेड़ा व दिग्पाल गुसाईं को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, पूर्व कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र मैखुरी, राष्ट्रपति से सम्मानित सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र सिंह नेगी, गजेन्द्र नयाल,भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला प्रभारी महावीर रावत,दशोली ब्लाक प्रभारी सुरेंद्र सिंह गढ़िया,समाज सेवी गजेन्द्र नयाल,मदन मैखुरी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular